|
केरल नाव दुर्घटना, 37 लोगों की मौत |
|
देश दर्पण
|
|
गुरुवार , , 01 अक्टूबर |
|
| नाव में कुल 76 पर्यटक सवार थे
|
केरल में थेक्काडी वन्यजीव अभयारण्य के पास बुधवार को हुई एक नाव दुर्घटना में कम से कम 37 यात्रियों के मारे जाने की खबर है. यह दुर्घटना तब हुई जब इस नाव पर सवार सैलानी हाथियों को देखने के लिए नाव के एक कोने में जमा हो गए.
इस नाव में कुल 76 पर्यटक सवार थे. इनमें दो विदेशी नागरिक भी थे. कई लोग तैरकर किनारे तक पहुँच गए और अपनी जान बचाने में सफल रहे.
|
|