newsite.jpg
अपने मित्र को यूट्यूब वीडियो का एक भाग कैसे भेजें
उपयोगी जालस्थल
शुक्रवार , , 02 अक्टूबर
Image
 
आपको अपने मित्र को एक यूट्यूब वीडियो का लिंक भेजना है. वीडियो 5 मिनट का है, लेकिन आपको सम्पूर्ण वीडियो में रूचि नहीं है. बीच का 1 मिनट का भाग ही आपके काम का है और आप उतना भाग ही मित्र को भेजना चाहते हैं. क्या यह सम्भव है?

जी हाँ, यह सम्भव है. आज कल कई ऐसी साइटें उपलब्ध हो गई हैं जो इस तरह के कार्य को आसान बना देती है. ट्यूबचोप ऐसी ही एक साइट है. इस साइट की मदद से आप किसी भी यूट्यूब वीडियो को अपनी मर्जी के अनुसार काट सकते हैं.

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने वांछित वीडियो की लिंक लेनी होगी. यानी यूट्यूब पर जाकर वीडियो की कड़ी को कॉपी कर लें.
 
chop1.jpg
 
इसके बाद उस कड़ी को ट्यूबचोप बार में डालें. ऐसा करने पर आपको उस वीडियो का एक थम्बनेल दिखाई देगा. नीचे “चोप इट” बटन होगा, उसे दबाएँ.
 
 chop2.jpg
 
chop3.jpg
 
इस बटन को दबाने पर नए पन्ने पर वह वीडियो प्ले होगा. वीडियो के नीचे एक पट्टी दिखाई देगी जिसके दोनों कोनों पर काले निशान होंगे. इन निशानों का उपयोग करके आप उस वीडियो का वांछित भाग चुन पाएंगे. उदाहरण के लिए आप बाईं तरफ के निशान को थोड़ा आगे खिसका सकते हैं और दायीं तरफ के निशान को भी. इस तरह से आप अपना ईच्छित भाग चुन सकते हैं.
 
 chop4.jpg
 
इसके अलावा “टाइम फ्रेम” का इस्तेमाल करके भी वीडियो का एक भाग चुना जा सकता है.

जब आप संतुष्ट हो जाएँ तो “चोप इट” बटन दबा दें. अब आपको अपना नया वीडियो मिल जाएगा. चाहें तो फार्म भर कर अपने मित्र को लिंक भेज दें या फिर एम्बेड कोड की सहायता से अपने ब्लॉग पर वीडियो लगा लें.
 
 chop5.jpg
 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें