newsite.jpg
गूगल अब और भी बेहतर
इंटरनेट
शनिवार , , 03 अक्टूबर
Image
9 नई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं
बढ रही प्रतिस्पर्धा ने सर्च इंजिन की दुनिया के निर्विवाद बादशाह गूगल को भी नई नई सुविधाएँ जोड़ते रहने को मजबूर किया है. विशेषरूप से माइक्रोसोफ्ट के नए सर्च इंजिन बिंग के लॉंच होने के बाद से यह दौड़ और भी तेज हो गई है.

गूगल ने अब अपने खोज नतीजे पृष्ठ को और भी बेहतर बना दिया है. खोज नतीजों के साथ एक साइड पेनल दिखाने की शुरूआत गूगल पहले ही कर चुका था लेकिन अब इसमें 9 नई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं.

Past hour और Specific date range: इस सुविधा की मदद से आप अपने खोज नतीजों को अपने ढंग से पा सकते हैं. उदाहरण के लिए आपको यदि पिछले एक घंटे के दौरान अपडेट हुए या नए बनाए गए पृष्ठों की जानकारी चाहिए तो Past Hour विकल्प चुन लें. इसी तरह से Specific date range विकल्प का इस्तेमाल कर निश्चित तिथियों के हिसाब से खोज की जा सकती है.

More shopping sites और Fewer shopping sites: बिंग की तरह गूगल भी अब खोज की जाने वाली वस्तुओं के ओनलाइन विक्रेता की सूचि प्रदर्शित करता है. यदि आपको लम्बी सूचि चाहिए तो More shopping sites विकल्प चुन सकते हैं, अन्यथा Fewer shopping sites भी चुन सकते हैं.

Visited pages और Not yet visited: यह बहुत ही उपयोगी सेवा है. इसके माध्यम से आप केवल उन पन्नों को देख सकते हैं जहाँ आप एक बार भ्रमण कर चुके हैं अथवा मात्र नए पन्ने भी देख सकते हैं. इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको गूगल अकाउंट में लोगिन होना होगा और आपकी वेब हिस्ट्री भी ऑन होनी चाहिए.

Books, Blogs and News: इस सुविधा के माध्यम से आप किताब, ब्लॉग और समाचार विकल्पों को फिल्टर कर सकते हैं. उदाहरण के लिए यदि आप ‘गांधी” की वर्ड से संबंधित खोज कर रहे हैं और यदि आपकी रूचि मात्र समाचारों में है तो News विकल्प चुन लें. 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें