newsite.jpg
अपने ईमेल को स्पामर्स से बचाएँ इस साइट की मदद से
उपयोगी जालस्थल
मंगलवार , , 06 अक्टूबर
Image
Scr.im वास्तव में bit.ly की तरह काम करती है जो लम्बे यूआरएल को छोटा करती है
अपने ईमेल आईडी को अक्षरों [टेक्सट] स्वरूप में किसी फोरम, ब्लॉग या अन्य स्थान पर लिखकर छोड़ना खतरनाक सिद्ध हो सकता है. इस तरह से हमारा ईपता आसानी से सर्वसुलभ हो जाता है जो कि साइबर अपराधियों के लिए वांछित अवस्था है.

ईमेल का टेक्सट स्वरूप में उपलब्ध होना ना केवल स्पाम मेल को न्यौता देता है बल्कि इससे ईमेल अकाउंट हैक होने का खतरा भी अपेक्षाकृत बढ जाता है.

इसे रोकने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं. इनमें से एक है अपने ईमेल को सीधे सीधे उजागर ना करके छद्म यूआरएल लिख दिया जाए. इसके लिए Scr.im नामक साइट की मदद ली जा सकती है. Scr.im वास्तव में bit.ly की तरह काम करती है जो लम्बे यूआरएल को छोटा करती है.

इस साइट पर जाकर आपको अपना ईमेल आईडी लिखना होता है और उसके बाद अपने लिए एक कोड यूआरएल चुनना होता है. यदि आप कुछ नहीं चुनते तो एक अल्फान्यूमरिक कोड स्वत: ही तैयार हो जाता है.

इसके बाद आप उस यूआरएल को कॉपी कर अपने ईमेल की स्थान पर पेस्ट कर सकते हैं. उदाहरण के लिए “मेरा ईमेल यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें है” के स्थान पर “मेरा ईमेल यहाँ देखें – http://scr.im/tarakash“ कर सकते हैं.

जब कोई प्रयोक्ता उस यूआरएल पर क्लिक करेगा तो उसे पहले एक केपचा तस्वीर पहचाननी होगी और उसके बाद ही उसे ईमेल दिखाई देगा. 
 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें