newsite.jpg
विंडोज XP आज भी प्रासंगिक है, जानिए क्यों
पर्सनल कम्प्यूटिंग
मंगलवार , , 06 अक्टूबर
Image
क्या वजह है कि विंडोज एक्सपी अब भी सबसे चहेता ओपरेटिंग सिस्टम बना हुआ है?
आपके पीसी में कौन सा ओपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल है? आप में से अधिकतर का जवाब होगा विंडोज एक्सपी. यही सवाल एक टेक्नोलोजी वेबसाइट टेकरिपब्लिक ने अपने पाठकों से पूछा और जो जवाब मिला वह अपेक्षित ही था. 96% कम्प्यूटर धारकों ने माना कि उनके पीसी में विंडोज एक्सपी इंस्टाल है. कोई शक नहीं कि माइक्रोसोफ्ट का यह अतिलोकप्रिय ओपरेटिंग सिस्टम आज भी प्रासंगिक है, भले ही वह अब 8 साल पुराना हो चुका है. तो क्या वजह है कि विंडोज एक्सपी अब भी सबसे चहेता ओपरेटिंग सिस्टम बना हुआ है?

इसकी कई वजहें हैं.
लेकिन जो सबसे बड़ी वजह है वह यह कि विंडोज एक्सपी का एक भरोसेमंद ग्राहक वर्ग है जो इस ओपरेटिंग सिस्टम को छोड़ना नहीं चाहता. लोग एक्सपी के आदि हो चुके हैं और अब नए ओपरेटिंग सिस्टम को इंस्टाल कर खुद को अपग्रेड करने के झंझट से बचना चाहते हैं.

कुछ यही हाल बड़े और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों का है. उन्हें अपना कम्प्यूटर सिस्टम अपग्रेड करने की जरूरत महसूस नहीं होती क्योंकि उनका जो भी काम है वह विंडोज एक्सपी पर भली भाँति हो रहा है.

विंडोज एक्सपी के बाद दो ओपरेटिंग सिस्टम माइक्रोसोफ्ट के द्वारा जारी किए जा चुके हैं. इनमें से पहला विंडोज विस्टा, विंडोज एक्सपी की तरह हर तरह के हार्डवेर को समर्थन नहीं देता है. विस्टा आम पीसी की प्रदर्शन क्षमता को प्रभावित करता है. यानी कि यदि कोई व्यक्ति विस्टा इंस्टाल करता है तो उसे अपना हार्डवेर भी अपग्रेड करना पड़ता है. और यही बात विस्टा के खिलाफ जाती है.

यही नहीं एक और बात जो एक्सपी के समर्थन में जाती है वह यह कि एक्सपी पर पूरानी अप्लिकेशन चल जाती हैं जो विस्टा पर नहीं चलती. आम लोग कई ऐसी अप्लिकेशन निजी इस्तेमाल में लेते हैं. हालाँकि विस्टा भी कुछ कम्पेटिबिलिटी सेटिंग के सहारे उन्हें चलाने देता है लेकिन फिर यह जहमत कौन उठाए?

इसके अलावा अधिकतर नेटबुक और लेपटोप पर आज भी एक्सपी ही इंस्टाल किया हुआ मिलता है. हार्डवेर बनाने वाली कम्पनियाँ विंडोज एक्सपी को समर्थन देती है. जब तक यह जारी रहेगा लोग एक्सपी का ही उपयोग करेंगे.

दो अन्य बातें जो एक्सपी के साथ जाती हैं वे हैं – एक्सपी का शानदार प्रदर्शन और माइक्रोसोफ्ट की नितियाँ. एक्सपी 8 साल पुराना ओपरेटिंग सिस्टम है और इसके कई पैच और सर्विस पैक आ चुके हैं. अर्थात यह काफी सुरक्षित ओपरेटिंग सिस्टम है.

और फिर स्वयं माइक्रोसोफ्ट ने ऐलान किया है कि वह 2014 तक विंडोज एक्सपी को सपोर्ट देता रहेगा. यह भी एक बात है जो विंडोज एक्सपी के समर्थन में जाती है.

विंडोज विस्टा को विंडोज एक्सपी के साम्राज्य को चुनौती ना दे सका, लेकिन अब देखना होगा कि माइक्रोसोफ्ट का नया ओपरेटिंग सिस्टम विंडोज 7 क्या करिश्मा दिखा पाता है.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें