newsite.jpg
7 “सबसे लम्बी” विस्मयकारी घटनाएँ / बातें
शानदार 7
शुक्रवार , , 09 अक्टूबर

सबसे लम्बी घटनाएँ – अर्थात वे घटनाएँ जो इसलिए चर्चा में आई क्योंकि वे जितने समय तक घटित होती रहीं

सदी का सबसे लम्बा सूर्यग्रहण
solar eclipse.jpg

22 जुलाई, 2009 को पूर्वी चीन, भारत और नेपाल में सदी का सबसे लम्बा सूर्य ग्रहण देखा गया. यह सूर्यग्रहण कुछ जगहों पर 6 मिनट 39 सेकंड तक चला था. एक और बात, आप अपने जीवनकाल में इससे लम्बा सूर्यग्रहण नहीं देख पाएंगे, क्योंकि अब जो सूर्य ग्रहण इस रिकार्ड को तोड़ेगा उसके होने में 123 साल बाकी हैं. यह सूर्य ग्रहण 13 जून 2132 को दिखाई देगा.


सबसे लम्बी “बिजली गुल”
Auckland.jpg

क्या आप बिजली के चले जाने से परेशान हैं? शुक्र मनाइए आप ऑकलैंड वासी नहीं हैं, जिन्होनें बिजली जाने की ऐसी त्रासदी झेली जो शायद ही कोई झेल सके.

1998 में पावर सप्लाय वायर में आई खराबी की वजह से न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड शहर की बिजली गुल हो गई थी और फिर अगले 66 दिन तक वहाँ के निवासियों को बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा सकी थी.

इस घटना से बिजली विभाग को 156 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था. लेकिन ऑकलैंड के निवासियों को जो भोगना पड़ा उसकी कोई सीमा नहीं है. [कड़ी]



सबसे लम्बे काल का विवाह
marriage.jpg

86 वर्ष. विवाहित. अजीब लग रहा है? केरल के फिलिप थोमस और सोसम्मा से पूछें. उनकी शादी को 86 वर्ष हो चुके हैं. सोसम्मा से पूछा गया कि क्या उनके पति और उनके बीच कभी झगड़ा हुआ था? तो सोसम्मा का जवाब था – नहीं कभी नहीं!

17 फरवरी 1918 को जब उनकी शादी हुई थी तब फिलिप 13 और सोसम्मा 12 साल की थी. [कड़ी]

 


सबसे लम्बा सोप ऑपेरा धारावाहिक
guidinglight.jpg

क्या आपको लगता है कि एकता कपूर के “क” धारावाहिक ही सबसे लम्बे होते हैं? भूल जाइए. भारतीय धारावाहिक अमेरिका के “गाइडिंग लाइट” नामक धारावाहिक के आगे कुछ नहीं है. इस धारावाहिक का प्रसारण 1937 में रेडियो प्ले के रूप में शुरू हुआ था. उसके बाद 1952 में इसका टेलीविज़न प्रसारण शुरू हुआ.

अमेरिका के सीबीसी चैनल पर प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक चलता ही रहा, पात्र बदलते गए लेकिन कहानी खत्म नहीं हुई. आखिरकार अप्रेल 2009 में चैनल ने कहा कि अब वह यह धारावाहिक समाप्त कर रहा है. 18 सितम्बर 2009 को इस धारावाहिक का आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ. 25 जनवरी 1937 से लेकर 18 सितम्बर 2009 तक इस धारावाहिक के कुल 15,762 एपिसोड प्रसारित हुए थे. [कड़ी]

सबसे लम्बी फिल्म
groban.jpg

मुगल-ऐ-आज़म? शोले? जोधा-अकबर? जी नहीं, ये फिल्में तो इस सबसे लम्बी फिल्म के आगे “ट्रेलर” ही लगेंगी. दुनिया की सबसे लम्बी अधिकृत फिल्म है – “The Cure for Insomnia". इस फिल्म की लम्बाई है 87 घंटे!

जॉन हेनरी टिम्मिस 4 द्वारा बनाई गई यह फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी. फिल्म में कोई कहानी नहीं है ना ही प्लोट. बस एक कलाकार साढे तीन दिन तक एक कविता का पाठ करता है. अब इसे देखकर को कौन नहीं सो जाएगा? [कड़ी]
 

सबसे लम्बा “फिल्मी” चुम्बन
you r in th earmy now.jpg

यह चुम्बन दृश्य जैन वेमेन और रेजिस टुमै के बीच फिल्माया गया था. फिल्म का नाम था “You're In The Army Now”. 1941 में आई इस फिल्म की कहानी दो सेल्समैन की थी जो बिना मतलब सेना में भर्ती कर लिए जाते हैं. और हाँ चुम्बन 3 मिनट 5 सेकंड का था. [कडी]


सबसे लम्बा भाषण
frenchman-lluis-colet.jpg नेताजी के भाषण से परेशान मत होइए क्योंकि वे तो कुछ बोलते ही नहीं है. बोलना तो लुइस कोलेट नामक फ्रेंचमैन को आता है और क्या खूब आता है. इनके नाम सबसे लम्बा भाषण देने का रिकार्ड है. 62 वर्षीय कोलेट ने दक्षिण फ्रांस के पेर्पिग्नन शहर में लगातार 5 दिन 4 रात तक भाषण दिया था यानी कुल 124 घंटे.

अपनी राय टिप्पणी के माध्यम से दीजिए.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें