|
भारत की अफगान नितियों से परेशान पाकिस्तान |
|
विश्व दर्पण
|
|
शुक्रवार , , 09 अक्टूबर |
काबुल में कल स्थानीय समय के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे भारतीय दुतावास के पास हुआ विस्फोट इसी ओर इशारा करता है. यह दूसरी बार है जब भारतीय दूतावास पर हमला किया गया है. हमलावर विस्फोटकों से भरी कार लेकर आया था लेकिन भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दूतावास में दाखिल ना हो सका.
हमले में किसी भारतीय की जान तो नहीं गई लेकिन 3 जवान घायल हो गए. नई दिल्ली में विदेश सचिव निरुपमा राव ने भी कहा कि हमलावर भारतीय दूतावास को ही निशाना बनाने आया था, तभी उसने भारतीय दूतावास की बाहरी दीवार से विस्फोटकों से भरी कार को टकराया.
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता फकीरी ने इस हमले को नृशंस करार दिया और कहा कि हमला कराने वाले नहीं चाहते कि भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते अच्छे रहें.
पाकिस्तान अफगानिस्तान में भारत के बढ रहे प्रभाव से चिंतित है और हाल के दिनों में भारतीय प्रतिष्ठानों में हमलों की घटनाओं में तेजी आई है. भारत अफगान महिलाओं के उत्थान, सड़कों के निर्माण, संसद के निर्माण, बिजली परियोजना जैसे कई प्रोजेक्ट के माध्यम से अफगानिस्तान का सहयोग कर रहा है.
|
|