newsite.jpg
हर ब्राउज़र में जोड़ें स्पीड डायल या पेज एल्बम सुविधा
उपयोगी जालस्थल
शनिवार , , 10 अक्टूबर
Image
यह वेबसाइट कुछ वैसी ही सुविधा प्रदान करती है जैसी ओपेरा की स्पीड डायल सुविधा है.
यह सुविधा ओपेरा और क्रोम ब्राउज़र में पहले से ही आती है. पेज एल्बम एक तरह से केटेलोग है जो आपके द्वारा हर बार देखी जाने वाली वेबसाइटों की थम्बनैल प्रथम पृष्ठ पर प्रदर्शित करता है. इससे आप अपनी वांछित साइट तक तेजी से पहुँच पाते हैं और समय की बचत होती है.

एपल के सफारी ब्राउजर में भी कुछ ऐसी ही सुविधा है और गूगल टूलबार इंस्टाल करने से फायरफोक्स में भी यह सुविधा जुड़ जाती है.

लेकिन यदि आप अलग अलग ब्राउजर इस्तेमाल करते रहते हैं और हर ब्राउज़र में पेज एल्बम सेट करने के झंझट से बचना चाहते हैं तो इस साइट की मदद ले सकते हैं.

यह वेबसाइट कुछ वैसी ही सुविधा प्रदान करती है जैसी ओपेरा की स्पीड डायल सुविधा है. अपना पेज एल्बम बनाने के लिए आपको इस साइट पर पंजीकरण करना होगा तथा उसके बाद अपनी पसंदीदा वेबसाइटों के यूआरएल डालने होंगे. इस तरह आपका पेज एल्बम तैयार हो जाएगा.

ब्राउज़रों द्वारा दी जाने वाली इसी तरह की सुविधा की बजाय इस साइट का इस्तेमाल करना कुछ जगहों पर सहायक सिद्ध हो सकता है. उदाहरण के लिए यदि आप कई सारे ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो इस साइट को होमपेज बना लें, इस तरह से जब भी आप ब्राउजर खोलेंगे [चाहे कोई भी] तो आपको सबसे पहले आपका पेज एल्बम ही मिलेगा.

दूसरा लाभ यह है कि यदि आप किसी अन्य पीसी पर ब्राउज़िंग कर रहे हैं तो भी इस साइट पर मौजूद अपने पेज एल्बम को खोलकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं. यानी कि आपको अपना पेज एल्बम हर जगह मिलेगा.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें