newsite.jpg
एक्यूपंक्चर चिकित्सा प्रणाली कैसे काम करती है? खुला भेद
स्वास्थ्य
मंगलवार , , 13 अक्टूबर
Image
अब इस राज पर से पर्दा उठ चुका है
चीन में विकसित एक्यूपंक्चर चिकित्सा प्रणाली कथित रूप से सामान्य रोगों जैसे कि सिरदर्द, कमरदर्द, जुकाम से लेकर उच्च रक्तचाप जैसे अपेक्षाकृत बड़ी बिमारियों का सटीक इलाज कर सकती है. दुनिया में एक्यूपंक्चर प्रणाली से इलाज करने वालें वाले चिकित्सकों की कमी नहीं है परंतु यह आज तक रहस्य ही था कि 3000 वर्ष पुरानी इस चिकित्सा प्रणाली का राज क्या है? आखिर यह किस तरह से काम करती है?

अब इस राज पर से पर्दा उठ चुका है. यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलोजी के संशोधकों का दावा है कि उन्होनें एक्यूपंक्चर पद्धति की कार्य प्रणाली खोज निकाली है.

इस संस्था के द्वारा की गई शोध बताती है कि जब एक्यूपंक्चर सुई चमड़ी के अंदर चुभाई जाती है तो वह चेतना तंत्र के उस अग्र भाग को प्रभावित करती है जिसे सी-फाइबर कहा जाता है.
इस शोध से जुड़े डॉ. सिल्बरस्टेन के अनुसार सी-फाइबर हमारे चेतनातंत्र का प्रमुख भाग है.
 
चेतनातंत्र का नेटवर्क हमें जागृत अवस्था में रखता है और जब यह तंत्र प्रभावित होता है तो हम दर्द के प्रति असवेंदनशील बन जाते हैं. एक्यूपंक्चर की सुई चुभाने पर चेतना तंत्र का अमुक भाग प्रभावित होकर सी-फाइबर को निष्क्रीय कर देता है. इससे हमें दर्द का अहसास नहीं होता.

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एक्यूपंक्चर प्रणाली की कार्यप्रणाली पर से पर्दा उठ जाने से अब इसके व्यापक परीक्षण और इस्तेमाल का मार्ग खुल गया है. 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें