|
धड़ाधड़ खबरें पढिए इन स्रोतों के माध्यम से |
|
उपयोगी जालस्थल
|
|
शुक्रवार , , 16 अक्टूबर |
क्या आपके पास समय की कमी है लेकिन आप सभी महत्वपूर्ण समाचार पढना भी चाहते हैं? तो आप इन स्रोतों का उपयोग कर सकते हैं.
हिन्दी समाचार पढना चाहें तो गूगल समाचार उत्तम स्रोत है. गूगल समाचार विभिन्न स्रोतों से समाचार इंडेक्स कर प्रस्तुत करता है. यह एक स्वचालित सेवा है.
साइट विशेष समाचारों में ही रूचि हो तो भास्कर की इस सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं. यहाँ सभी विभागों की फीड प्रदर्शित की जाती है.
इसके अलावा समाचार.कॉम की सेवा भी ली जा सकती है. यह सेवा भी गूगल समाचार की तरह विभिन्न स्रोतों से समाचारों की फीड लेकर उन्हें श्रेणिबद्ध तरीके से प्रदर्शित करती है. रफ्तार समाचार भी कुछ ऐसी ही सेवा है.
यदि आप अंग्रेजी में समाचार पढना चाहें तो टाइम्स ऑफ इंडिया के “ TOI in Two Minutes
” सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. इस पन्ने पर सभी महत्वपूर्ण समाचार एक
ग्रिड में उपलब्ध करवाए जाते हैं. ग्रिड में समाचारों को संक्षिप्त कर
लिखा जाता है.
इसके अलावा याहू न्यूज़ और इन.कॉम न्यूज़ भी अच्छी एग्रीगेटर सेवा है. परंतु इन.क़ॉम चुँकि नेटवर्क 18 की साइट है इसलिए इसी नेटवर्क की अधिकतर साइटों की फीड यहाँ परोसी जाती है.
वैसे मात्र महत्वपूर्ण समाचार ही पढने हों तो तरकश समाचार की सेवा भी ले सकते हैं. यहाँ केवल वही समाचार प्रकाशित होते हैं जो अत्यंत महत्वपूर्ण हों.
|
|