newsite.jpg
7 गुप्त शक्तियाँ जानवरों की जो शायद आप ना जानते हों
शानदार 7
रविवार , , 18 अक्टूबर

अमेरिका की ज्योर्जटाउन विश्वविद्यालय की न्यूरोफिजिकोलोजिस्ट डॉ. केरन शेनोर और उनकी साथी जगमीत कँवल जो कि एक न्यूरोएथोलोजिस्ट है ने एक पुस्तक लिखी है जिसका नाम है 'Bats Sing, Mice Giggle'. इस पुस्तक में उन्होने जानवरों की कई गुप्त शक्तियों के बारे में लिखा है. इन दोनों ने वर्षों तक कई जानवरों के व्यवहारों का अभ्यास कर यह पुस्तक लिखी है. प्रस्तुत है इस पुस्तक में दर्ज अलग अलग जानवरों की विभिन्न 7 शक्तियाँ:

हाथी पाँव से सुनते हैं
1aspirin.jpg हाथी अपने पाँव की हड्डियों तथा सूंड के अग्रभाग की सहायता से सिस्मिक कम्पन महसूस कर सकते हैं. इसकी मदद से हाथी अपने पाँवों से कम्पन कर सैंकड़ों मील दूर अपने साथियों तक संदेश पहुँचा देते हैं.

चमगादड़ अपनी प्रेमिका के लिए गाना गाते हैं
foot.jpg

यह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं होता. मेगाडेर्मा इयरा जाति के चमगादड़ अपनी प्रेमिका को रिझाने के लिए गाना गाते हैं. सेस्कोटेरिक्स बाइलिनीटा जाति के चमगादड़ यही कार्य अपनी जगह की पहचान करवाने के लिए करते हैं.

 


सिर टकरा कर संदेश भेजते हैं चूहे
human-glow.jpg मोल चूहे जो कि अंधे होते हैं अपने सिर को जमीन से टकराकर कम्पन प्रवाहित करते हैं जो 50 फीट तक जाते हैं. दूर मौजूद अन्य मोल चूहे दिवार से सिर टिकाकर कम्पन महसूस कर संदेश प्राप्त करते हैं.

ड्वार्फ मकड़ी पेराशूट बनाती है

ड्वार्फ मकड़ी सिल्क के धागों को फेंक कर एक पेराग्लाइड बना लेती है और उसके सहारे हवा में उड़ती है.

 


तिलचट्टे भूखे रहने के उस्ताद
napping.jpg

तिलचट्टे बिना कुछ खाए 1 महिना निकाल सकते हैं. बिना पानी पीए भी वे 1 सप्ताह जिंदा रह सकते हैं. और तो और मस्तक धढ से अलग कर देने पर भी वे 2 सप्ताह तक जिवित रह सकते हैं! उन पर रेडिएशन का खतरा भी इंसानों की अपेक्षा 15 गुना कम होता है.

 


एलिफेंट नोज़ मछलियों की इलैक्ट्रिक लड़ाई
proposal.jpg

एलिफेंट नोज़ मछलिया ऊर्जा सिग्नल प्रवाहित करती हैं. एक समूह एक सिग्नल प्रवाहित करता है तो उनका विरोधी खेमा उन सिग्नलों की काट के लिए दूसरे सिग्नल प्रवाहित करता है. ये मछलियाँ एक दूसरे के सिग्नलों की फ्रिक्वेंसी भी बदल कर एक दूसरे को धोखा देती है.


केलेडोनियन कौए भी कारीगर होते हैं
proposal.jpg ऐसा नहीं है कि सिर्फ इंसान और बंदर ही उपकरणों का इस्तेमाल करना जानते हैं. केलेडोनियन नस्ल के कौए भी अपने काम के लिए टूल्स बनाते हैं.


यह लेख आपको कैसा लगा? कृपया हमें टिप्पणी के माध्यम से सूचित करें.
टिप्पणियाँ (3)add
gupt janwaroo ki shaktiyan
द्वारा प्रेषित kavita , अगस्त 17, 2009
yah lekh bahut achha hai. Aap hume or bhi jankariyan dete rahe .Aap ko bahut bahut thanks.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
good
द्वारा प्रेषित shahid , अगस्त 17, 2009
superb i like it very much
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
GOOD
द्वारा प्रेषित Dipak kumar , अगस्त 27, 2009
बहुत अच्छा ळगा
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें