newsite.jpg
आपकी जिंदगी को तस्वीरों में उतारता है यह अनोखा कैमेरा
तकनीक
मंगलवार , , 20 अक्टूबर
Image
यह कैमेरा अपना काम खुद ही कर लेता है
दिवाली का पर्व, दिवाली की छुट्टियाँ, रविवार की पिकनिक, बेटी का जन्म, जन्म दिन, शादी की सालगिरह... जीवन में अवसरों की, पर्वों की, खुशियों की कमी नहीं है. क्या आप उन सभी पलों को सहेजना चाहते हैं? तो आप इस अनोखे कैमेरे की मदद ले सकते हैं.

यह कैमेरा काम तो अन्य कैमेरों की तरह ही करता है लेकिन जो चीज इसे विशेष बनाती है वह है इसका स्वत: कार्यरत रहना. यानी कि आपको तस्वीर खींचने की आवश्यकता नहीं रहती. यह कैमेरा अपना काम खुद ही कर लेता है.

आप इस कैमेरे को किसी लॉकेट की तरह पहन सकते हैं और इसका मोड सेट कर सकते हैं कि आपको कितनी कितनी देर में तस्वीर खींचनी है. उदाहरण के लिए आप 30 सेकंड का मोड सेट कर सकते हैं. इसके बाद यह कैमेरा हर 30 सेकंड के बाद तस्वीरें खींचता रहेगा.

यह कैमेरा वास्तव में अल्जाइमर रोग से पीड़ीत रोगियों के अध्ययन के लिए माइक्रोसोफ्ट रिसर्च के द्वारा तैयार किया गया था. इस कैमेरे की मदद से अल्जाइमर से पीड़ीत लोगों का “लाइफलोग” यानी जीवन के क्रियाकलाप रिकार्ड किए जाते हैं.

लेकिन इसी कैमेरे की मदद से आप अपने जीवन का एल्बम भी बना सकते हैं.

इस कैमेरे में 1 जीबी स्टोरेज क्षमता है जो 30000 तस्वीरें संग्रहित कर सकती है. और इसकी कीमत है करीब 820 डॉलर. 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें