|
बच्चों को दीजिए वर्चुअल छुट्टियों का मजा |
|
उपयोगी जालस्थल
|
|
बुधवार , , 21 अक्टूबर |
एक सात साल की बच्ची ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर केम्पिंग कर रही है. फिर वह वहाँ से उड़ान भरती है और जावा द्वीप तक जाते हुए बीच रास्ते में स्कूबा डाइविंग का मजा लेती है. समुद्र में उसे बड़े आकार की मछलियाँ दिखती है. उनसे खेलते हुए वह आगे बढती है और जावा द्वीप पहुँचती है जहाँ डॉल्फिन मछलियाँ स्वागत के लिए तैयार खड़ी हैं.
यह वास्तव में नहीं हो रहा है बल्कि सबकुछ वर्चुअल यानी कि आभासी है. आजकल वर्चुअल छुट्टियों का आनंद लिया जा रहा है क्योंकि बढ रही महँगाई की वजह से हर छुट्टियों में घूमने जाना सम्भव नहीं रह गया है.
एक साइट wonderrotunda.com , 7 से 12 वर्ष के बच्चों को वर्चुअल छुट्टियों का आनंद देती है. इस साइट की मदद से बच्चे ज्ञानवर्धक बातें सीखते सीखते घूमने का मज़ा उठा सकते हैं.
वैसे यह सुविधा भी मुफ्त तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन 45$ में पूरे साल वर्चुअल छुट्टियों का मजा महंगी हवाई यात्रा, होटल खर्च, रेस्तराँ के खर्च आदि से तो कम ही है!
|
|