newsite.jpg
7 अद्भूत लैपटॉप
शानदार 7
बुधवार , , 21 अक्टूबर

लैपटॉप तो आजकल लगभग हर किसी के पास होता है, लेकिन कुछ लैपटॉप ऐसे हैं जिनकी बात ही कुछ और है. जरा इन 7 लैपटॉप पर नज़र डालिए -

दस लाख का लैपटॉप
Luvaglio million dollar laptop.jpg

जब बात लग्ज़री की हो तो कीमत मायने नही रखती. ब्रिटेन की ल्यूवाग्लियो कम्पनी के द्वारा तैयार यह लैपटॉप भी रईस लोगों की शान बनने जा रहा है. इस लैपटॉप को अभी विधिवत रूप से बाज़ार में उतारा नहीं गया है इसलिए इसके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. परंतु जितनी जानकारी उपलब्ध है उसके हिसाब से इसमें 17 एलईडी स्क्रीन, 128 जीबी स्पेस, ब्लू रे ड्राइव आदि होंगे. इसकी स्क्रीन एंटी ग्लेर तकनीक वाली होगी. इसका पावर बटन हीरे का होगा.


ओर्किन का रोलटॉप
rolltop.jpg

 

ओर्किन डिजाइन द्वारा प्रस्तुत यह लैपटॉप काफी अनोखा है. यह नोटबुक लचीले OLED डिस्पले के साथ आता है जिसे मोड़ कर रखा जा सकता है. पूरा खोल देने पर 17 की फ्लैट स्क्रीन दिखाई देती है जिसे मोड़कर 13 की भी कर सकते हैं. इसमें एक पावर एडप्टर और एक यूएसबी पोर्ट भी है.

 



थिंकपैड रिजर्व एडिशन
Thinkpad Reserve Edition.jpg

IBM का लैपटॉप विभाग अब Lenovo के पास है. कई लोग कहते थे कि इससे आईबीएम उत्पादों की गुणवत्ता कम हो जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

जरा इस 5000 डॉलर के लैपटॉप पर नज़र डालिए. थिंकपैड रिज़र्व एडिशन कुछ खास लोगों के लिए ही है, क्योंकि इसका सीमित उत्पादन ही किया गया है. (Link)

 


एर्गोनोमिक ड्यूल स्क्रीन लैपटॉप
Ergonomic Dual Screen Split Keyboard Laptop.jpg

इस लैपटॉप की दो खूबियाँ है. सबसे बडी खूबी तो यही है कि इसका कीबॉर्ड दो भाग में विभाजित हो सकता है. इससे प्रयोक्ता को लिखने में आसानी हो जाती है. लेकिन इससे बड़ी खूबी यह है कि कीबोर्ड के विभाजित होते ही एक नई स्क्रीन दिखाई देने लगती है.

 

अब इस स्क्रीन का कई तरह से उपयोग कर सकते हैं. आप अलग अलग टूल खोल कर इस स्क्रीन पर समायोजित कर सकते हैं और जो टूल जिस समय चाहिए उसे मुख्य स्क्रीन पर ला सकते हैं. अथवा इसके पेन आधारित इनपुट स्क्रीन की मदद से स्केचिंग भी कर सकते हैं. कमाल का उत्पाद! (Link)

 


केनोवा ड्यूल स्क्रीन लैपटॉप
Canovas.jpg

यह सचमुच में एक अद्भूत लैपटॉप है. रचनात्मक लोगों के लिए डिजाइन किए गए इस लैपटॉप में दो स्क्रीन है. दोनों स्क्रीन टच तकनीक को समर्थन देती हैं. इसमें स्केच पेड है, ग्राफ पेपर है, इलैक्ट्रोनिक कीबॉर्ड है, इलैक्ट्रोनिक पेन तथा अन्य कई सुविधाएँ है.

फिलहाल यह लैपटॉप केवल इटाली और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध है.  (Link)
 

फुजित्सु का डीजे लैपटॉप
Fujitsus.jpg

 

फुजित्सु के डीजे लैपटॉप को जस नाम तस गुण कह सकते हैं. यह लैपटॉप डीजे यानी डांस जॉकी के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. इसमें 20 इंच की LCD स्क्रीन लगी है और टर्नटेबल फंक्शन शामिल किया गया है. यानी कि इस लैपटॉप को बंद करते ही यह टर्नटेबल बन जाता है. इसकी बाहरी सतह भी टच स्क्रीन है जिसकी मदद से लैपटॉप में संग्रहित गानों का संचालन किया जा सकता है.

 


2015 कम्पेनियन लैपटॉप
compenion_1.jpg

2015 कम्पेनियन लैपटॉप OLED टच स्क्रीन के साथ आता है. वैसे देखा जाए तो पूरा सिस्टम ही OLED तकनीक पर आधारित है जिस पर आप सीधे कार्य कर सकते हैं. यह किसी बड़ॆ पीडीए की तरह है. आपको इसको खोलने की आवश्यक्ता नहीं रहती.

लेकिन चाहें तो स्लाइडर फोन की तरह इसकी स्क्रीन को भी स्लाइड कर सकते हैं. ऐसा करने पर एक और OLED स्क्रीन दिखाई देगी. अब यह ड्यूल स्क्रीन लैपटॉप भी हो जाता है और एक स्क्रीन पर कीबॉर्ड चालू कर देने पर सामान्य लैपटॉप भी बन जाता है.

अपनी राय टिप्पणी के माध्यम से दीजिए.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें