|
टेलीविज़न
|
|
शुक्रवार , , 23 अक्टूबर |
|
..
|
बिग बी अमिताभ बच्चन के बाद अब उनके सुपुत्र अभिषेक बच्चन भी टीवी पर बतौर होस्ट दिखाई दे सकते हैं. सुत्रों के अनुसार कलर्स चैनल एक शो लाने जा रहा है जिसकी होस्टिंग अभिषेक बच्चन करेंगे.
पहले अभिषेक बच्चन से कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने का ऑफर दिया गया था, लेकिन अभिषेक इसके लिए राजी नहीं हुए. उनका कहना था कि इस शो को उनके पिता ने जिन ऊँचाईयों तक पहुँचाया है, वे इसकी बराबरी नहीं कर सकते.
बहरहाल अब वे एक अन्य शो को होस्ट करने के लिए राजी हो गए हैं जिसका नाम "बिंगो" हो सकता है. इस शो में कई सेलिब्रिटियाँ भी भाग लेंगी.
|
|