newsite.jpg
आईफोन से चलाइए कार, बनिए जेम्स बॉंड
तकनीक
बुधवार , , 28 अक्टूबर
Image
जर्मनी के एक कम्प्यूटर विशेषज्ञ ने अनोखी आईफोन अप्लिकेशन बनाई है
आप शोपिंग करने के बाद मॉल से बाहर आते हैं और दूर पार्किंग में खड़ी अपनी कार को अपने आईफोन की मदद से नियंत्रित कर सीढियों तक बुला लेते हैं. यह जेम्स बॉंड की फिल्मों में ही नहीं हकीकत में भी सम्भव है.

जर्मनी के एक कम्प्यूटर विशेषज्ञ ने अनोखी आईफोन अप्लिकेशन बनाई है. इस अप्लिकेशन की मदद से कार को नियंत्रित किया जा सकता है. यह अप्लिकेशन एक तरह से आईफोन को कार का रिमोट कंट्रोल बना देती है.

आईड्राइवर नामक इस अप्लिकेशन की मदद से कार की गति को बढाया या कम किया जा सकता है, ब्रेक लगाए जा सकते हैं और स्टीयरिंग व्हील को काबू में किया जा सकता है.
 

लेकिन यह अप्लिकेशन सभी कारों के लिए उपलब्ध नहीं है. वास्तव में इसे बनाने वाले इंजीनियर ने अपनी कार में भी कुछ बदलाव किए हैं. उसकी कार वाईफाई सम्पर्क के माध्यम से आईफोन अप्लिकेशन के साथ जुड़ जाती है. इस कार के ऊपर एक कैमरा लगा होता है जिसके माध्यम से प्रसारित चित्र आईफोन में दिखते हैं और उसके आधार पर प्रयोक्ता कार को नियंत्रित करता है.

यह अप्लिकेशन अभी प्रयोगात्मक स्वरूप में ही उपलब्ध है और इसका वाणिज्यिक इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ है.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें