newsite.jpg
जीमेल, गूगल कैलेंडर, रीडर, पिकासा आदि एक साथ देखें
इंटरनेट
गुरुवार , , 29 अक्टूबर
Image
2010 फिल्म का पोस्टर
यदि आपने अपना गूगल अकाउंट बनाया हुआ है तो जाहिर है आप गूगल की लोकप्रिय सेवाएँ जैसे कि जीमेल , कैलेंडर , रीडर , पिकासा आदि का इस्तेमाल करते ही होंगे. कई बार ऐसा होता है कि इन सभी सेवाओं का एकसाथ उपयोग करना पड़ता है. ऐसे में इन सभी साइटों को अलग अलग खोलना समय नष्ट करता है.

वैसे जीमेल में आजकल कुछ लेब फीचर जोड़े गए हैं जिससे गूगल कैलेंडर, टास्क और डॉक्स आदि के गैजेट जीमेल के आवरण में दिखाई देते हैं, लेकिन वे भी चुँकि गैजेट ही होते हैं इसलिए वहाँ दी गई कड़ी पर क्लिक करने से नए टेब या विंडो में वह साइट खुल जाती है.

लेकिन यदि आप फायरफोक्स प्रयोक्ता हैं तो एक एड-ऑन जोड़ सकते हैं. माइकल नामक एक तकनीकविद द्वारा तैयार इंटग्रेट जीमेल नामक यह एडऑन मुफ्त उपलब्ध है. इसे इंस्टाल करने के बाद आप जब जीमेल खोलेंगे तो पाएंगे कि आपके इनबॉक्स के नीचे गूगल रीडर और कैलेंडर जुड़ गए हैं.

यदि आप गूगल की अन्य सेवाओं को जोड़ना चाहें तो फायरफोक्स के टूल्स मेनु में जाकर एड-ऑन चुनें और सूची में से इंटग्रेट जीमेल चुनकर उसके ओपशंस में जाएँ.

इस एडऑन के माध्यम से आप एक ही स्क्रीन पर जीमेल, कैलेंडर, रीडर, गूगल वोइस, ग्रुप्स, नोटबुक, पिकासा, समाचार आदि सेवाएँ देख सकेंगे. सभी साइटें अपने अपने टेब में आती हैं. इसलिए आप किसी भी टेब को खोल या बंद कर सकते हैं.

इस एडऑन को देखकर लगता है कि गूगल को ऐसी सुविधा स्वयं ही उपलब्ध करवानी चाहिए थी.




टिप्पणियाँ (1)add
...
द्वारा प्रेषित कुश , अक्टूबर 29, 2009
जानकारी तो बढ़िया मिली पर एड ऑन काम नहीं कर रहा.. पता नहीं क्यों..
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें