|
सपनों में आने वाला मिस्ट्रीमैन; इंटरनेट पर हिट |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
गुरुवार , , 29 अक्टूबर |
|
सपनों में मिस्ट्री मैन
|
एक महिला काफी दिनों से बैचेनी का अनुभव कर रही थी. वह एक मनौचिकित्सक के पास गई और उसने बताया कि उसे अपने सपनों में एक व्यक्ति दिखाई देता है. उसके वर्णन के हिसाब से उस व्यक्ति का चित्र बनाया गया.
मनौचिकित्सक ने बाद में उस चित्र को अपनी डेस्क पर रख दिया. कुछ दिनों बाद एक अन्य महिला भी उस मनौचिकित्सक से मिलने पहुँची और उसके मेज पर रखे उस अज्ञात व्यक्ति के चित्र को देख कर चौंक उठी, क्योंकि उसे भी अपने सपनों में वह व्यक्ति दिखाई देता था.
यह “सत्य कथा” मार्का कहानी लगती है और किसी खुराफाती के दिमाग की उपज भी हो सकती है लेकिन इस मिस्ट्रीमैन के ऊपर आधारित वेबसाइट thisman.org आज इंटरनेट पर सर्वाधिक देखी जाने वाली साइटों में से एक हो चुकी है.
इस साइट का दावा है कि हजारों ऐसे लोग हैं जिनके सपनों में वह व्यक्ति आता है. इस साइट पर बताया गया है कि उक्त मनौवैज्ञानिक ने जब यह तस्वीर अपने मरीजों को दिखाई तो उन्होनें भी यही कहा कि उनके सपनों में यह व्यक्ति दिखाई देता है.
बहरहाल कई मनोचिकित्सक इसे मात्र कल्पना की उड़ान मान रहे हैं और कईयों का दावा है कि यह एक धोखाधड़ी का मामला है.
|
|