|
सप्ताहांत की याद दिलाती है यह अनोखी घडी |
|
श्रेष्ठ डिजायन
|
|
रविवार , , 01 नवम्बर |
क्या आप काम के बोझ से दबे हुए रहते है और गाहे बगाहे सप्ताहांत की छुट्टियों को याद करते हैं? तो यह अनोखी घडी आपके काम आएगी.
वीकेंड क्लोक नामक यह घडी इस लिहाज से अनोखी है कि यह सप्ताहांत यानी कि वीकेंड आने में अभी कितनी देर है यह बताती है. आप अपना वीकेंड समय इसमें पहले से लोड कर सकते हैं. मसलन यदि आपको शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी मिलती है तो उस हिसाब से समय सेट कर लें.
बस उसके बाद यह घडी नियमित रूप से बताएगी कि वीकेंड आने मे कितनी देर है. इसकी कीमत – करीब 1200 रूपए.
|
|