| बांग्लादेश : लौटाई जाएगी हिन्दूओं की सम्पत्ति |
| विश्व दर्पण | |
| मंगलवार , , 03 नवम्बर | |
|
बांग्लादेश कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उस प्रस्तावित कानून को अपनी मंजूरी दे दी है जिसके तहत उन हिंदुओं की संपत्ति वापस लौटाई जा सकेगी, जिसे 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान छीन लिया गया था. प्रधानमंत्री के उप प्रेस-सचिव महबूबुल हक शकील के अनुसार प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट ने वेस्टेड प्रॉपर्टी रिटर्न (अमेंडमेंट) एक्ट 2009 को मंजूरी दे दी है. अब इस विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा. यह नया कानून उस पुराने कानून को समाप्त करेगा जो तत्कालीन सरकार ने बनाया था. उस समय बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा था और तत्कालीन पाक सरकार ने यह कानून उन हिंदू परिवारों की संपत्ति को जब्त करने के लिए बनाया था, जो 1965 में भाग रहे थे.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|