|
खराब ड्राइविंग? अपने जीन को दोष दीजिए |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
मंगलवार , , 03 नवम्बर |
|
|
30% अमेरिकी ऐसे हैं जिनकी ड्राइविंग अच्छी नहीं मानी जा सकती
|
एक नई शोध से पता चला है कि यह जीन खराब ड्राइविंग के लिए जिम्मेदार हो सकता है. जिन लोगों के शरीर में यह जीन होता है वे आम लोगों की अपेक्षा 20% अधिक खराब ड्राइविंग करते हैं.
साइंस डेली के अनुसार इस समय करीब 30% अमेरिकी लोगों के शरीर में यह जीन है. अर्थात करीब 30% अमेरिकी ऐसे हैं जिनकी ड्राइविंग अच्छी नहीं मानी जा सकती.
लेकिन यह जीन किस प्रकार से खराब ड्राइविंग का कारण बनता है?
इस शोध से जुड़े स्टीवन क्रैमर के अनुसार जिन लोगों के शरीर में यह जीन होता है वे अधिक भूलें करते हैं, और कुछ भी सिखा हुआ बहुत जल्द भूल जाते हैं.
हमारे दिमाग में न्यूरोट्रोफिक प्रोटीन होता है जो यादशक्ति को बढाता है. यह प्रोटीन दिमाग के कोषों से सही काम लेना सुनिश्चित करता है. जिन लोगों के शरीर में वह विशेष जीन होता है उनके दिमाग का एक छोटा सा हिस्सा ही किसी कार्य को किए जाते समय सक्रीय होता है. और इसलिए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है.
इस जीन का ड्राइविंग पर कितना असर पड़ता है, यह जाँचने के लिए एक प्रयोग किया गया. जिसके तहत 29 लोगों को एक विशेष ट्रेक पर गाड़ी चलाने को कहा गया. इनमें से 22 लोगों के शरीर में यह जीन नहीं था और 7 के शरीर में था. सभी ड्राइवरों को काफी घुमावदार और जटील मार्ग पर गाड़ी चलानी थी. इस प्रयोग से पता चला कि जिन लोगों के शरीर में यह जीन था उन्होनें वास्तव में काफी खराब ड्राइविंग की.
इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ है.
|
|