|
अंततः महाराष्ट्र में कल बन सकती है सरकार ! |
|
देश दर्पण
|
|
गुरुवार , , 05 नवम्बर |
सूत्रों के अनुसार कांग्रस और एनसीपी के बीच 13 दिनों से चल रही सत्ता के बटवारे की खींचतान खत्म हो गई है और शुक्रवार को सरकार बनाने की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की नई केबिनेट में कांग्रेस और एनसीपी अपने लिए 20-20 मंत्री पद के बँटवारे पर राजी हुए हैं. वहीं अशोक चव्हाण एक बार फिर राज्य की कमान संभालेंगे, जबकि एनसीपी नेता छगन भुजबल उप मुख्यमंत्री होगें। इस सब के बाद भी मंत्रिमंडल में कांग्रेस और एनसीपी नेताओं को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाएंगे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
दुसरी ओर गतिरोध को दूर करने के लिए अशोक चव्हाण को सोनिया गाँधी ने मिलने के बुलाया हैं. शाम को 10 जनपथ पर बैठक होनी है. जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं.
|
|