|
झारखंड में साथ लड़ेंगे भाजप-जदयू |
|
देश दर्पण
|
|
शुक्रवार , , 06 नवम्बर |
झारखण्ड में आखिरकार राजग टूटने से बच गई. भाजपा-जद (यू) के नेताओं ने गुरूवार को साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की. सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और जद-यू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि झारखण्ड में भाजपा 67 और जद-यू 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
इससे पूर्व जद-यू की ओर से 22 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा हुई थी जिससे दोनो दलों के बीच तालमेल खत्म होने की सम्भावनाएं बन गई थी. भाजपा ने 58 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है.
अब भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि राजग राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त सरकार देगा.
|
|