|
बेबाक प्रभाष जोशी मौन हुए |
|
देश दर्पण
|
|
शुक्रवार , , 06 नवम्बर |
जानेमाने हिन्दी पत्रकार, लेखक, जनसत्ता के संस्थापक संपादक और क्रिकेट के दीवाने प्रभाष जोशी का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार मध्यरात्रि गाजियाबाद स्थित उनके निवास पर निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे, शुक्रवार दोपहर बाद उनके पार्थिव देह को उनके गृह नगर इंदौर ले जाया जाएगा.
हृदयाघात से पूर्व वे भारत-ऑस्ट्रेलिया के वनडे मैच को देख रहे थे. बेचैनी होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया.
संस्कारों और सरोकारों के प्रति समर्पित प्रभाष जोशी ने वर्ष 1983 में एक्सप्रेस समूह के हिन्दी दैनिक जनसत्ता की शुरुआत की. उन्होनें हिन्दी पत्रकारिता को एक नई दशा और दिशा दी.
|
|