|
कर्नाटक संकट बद से बदतर, 53 विधायकों के त्यागपत्र |
|
देश दर्पण
|
|
शुक्रवार , , 06 नवम्बर |
कर्नाटक सरकार का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अपनी ताकत दिखाने के लिए
बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं ने एक बार फिर पार्टी आलाकमान द्वारा तैयार किसी भी
समझौते को मानने से इनकार कर दिया है. यही नहीं उन्होने पार्टी नेता सुष्मा स्वराज
को 53 विधायकों के इस्तीफे भी सौंप दिए हैं.
उधर भाजपा बतौर मुख्यमंत्री
येदुरप्पा को हटाने के मूड में नहीं है. आलाकमान कोई बीच का रास्ता ढूंढ रहा है और
ग्रामीण विकास मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके पद से हटाना ऐसा ही एक कदम
है.
लेकिन रेड्डी बंधुओं की मुख्य मांग खनन की साइट से माल ले जाने वाले
ट्रकों पर लगाई गई लेवी को वापस लेना स्वीकार नहीं की गई है.
|
|