|
पा "बाल" अमिताभ की "पहली" फिल्म |
|
बॉलिवुड बातें
|
|
शनिवार , , 07 नवम्बर |
|
|
अमिताभ 12 साल के बच्चे का पात्र निभा रहे हैं
|
अमिताभ बच्चन निर्देशक आर.बाल्की की फिल्म पा के जरिए बॉलीवुड में "इंट्रोड्यूस" किए जाएंगे. यानी कि जब इस फिल्म के क्रेडिट दिखाए जाएंगे तो अमिताभ बच्चन के नाम के आगे "इंट्रोड्यूसिंग" या "नवोदित" लिखा होगा.
दरअसल इस फिल्म में अमिताभ 12 साल के बच्चे का पात्र निभा रहे हैं. अमिताभ के पुत्र अभिषेक बच्चन इस फिल्म में उनके पिता बने हैं.
इस फिल्म के विषय में अमिताभ ने कहा कि फिल्म में 12 वर्षीय बच्चे का किरदार करने में सबसे थका देने वाला हिस्सा मेकअप वाला था. मुझे हर सुबह चार-पांच घंटे तक एक स्थान पर बैठे रहना पड़ता था.
|
|