|
उदास होना कई मायनों में अच्छा होता है, जानिए कैसे |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
रविवार , , 08 नवम्बर |
क्या उदास व्यक्ति किसी को अच्छा लगता है? जवाब ना में ही होगा. क्या उदास होना अच्छा हो सकता है? एक बार फिर जवाब ना में ही मिलेगा. लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उदास होना हर मामलें में बुरा ही नहीं होता. उदास होना अच्छा भी होता है.
उदास आदमी अधिक सचेत होता है, सही ढंग से समीक्षा करता है और उदास व्यक्ति की याददास्त भी अच्छी होती है.
अच्छे समय के दौरान जब व्यक्ति खुश होता है तब वह अधिक रचनात्मक होता है, उसका व्यवहार अधिक लचीला बन जाता है, वह सहयोग करता है और निश्चिंत हो जाता है. दिमागी तौर पर निश्चिंत हो जाने की वजह से कई बार उसे ठोकर भी लगती है.
लेकिन उदास व्यक्ति दूसरों की अच्छी तरह से पहचान कर पाता है, वह जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं करता और अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत हो जाता है. इससे उसे धोखा दे पाना मुश्किल हो जाता है.
इस शोध से जुड़े प्रोफेसर फोर्गास के अनुसार उदास व्यक्ति मुश्किल घड़ियों का अधिक सटीकता से मुकाबला कर पाता है. हल्का सी उदासी व्यक्ति की संचार क्षमता की गुनवत्ता बढा देती है.
प्रोफेसर फोर्गास का अभ्यास बताता है कि उदास व्यक्ति के निर्णय लगभग सही होते हैं और उनमें गलती होने की सम्भावना काफी कम होती है. इसलिए कहा जा सकता है कि कभी कभी हल्की उदासी का होना बुरा नहीं बल्कि अच्छा ही होता है.
|
|