|
अजब प्रेम की गज़ब कहानी: समीक्षा |
|
समीक्षा
|
|
शनिवार , , 07 नवम्बर |
|
2/5
|
भयावह सच्चाई
|
राजकुमार संतोषी
बहुत दिनों बाद कोई कॉमेडी फिल्म लेकर आए हैं. वैसे उन्होनें प्रयास अच्छा
किया है लेकिन अब इस तरह की फिल्में चल सकती है या नहीं यह बड़ा सवाल है,
क्योंकि प्रियदर्शन और रोहित शेट्टी जैसे निर्देशकों ने कॉमेडी फिल्मों का
एक नया ट्रेंड चला दिया है और यह फिल्म उसमें फिट नहीं बैठती.
कहानी
कहानी है प्रेम
(रणबीर कपूर) जैनी (कैटरीना कैफ) से प्यार करता है लेकिन जैनी एक एनआरआई
(उपेन पटेल ) से प्यार करती है. प्रेम जैनी को पाने के लिए किसी भी हद तक
जाने को तैयार है और इसी बीच वह जैनी का अपहरण भी कर लेता है.
इस गड़बड़झाले के बाद क्या जैनी प्रेम से प्रेम करती है, यही कहानी है अजब-गजब की.
क्यों देखें:
फिल्म टुकड़ों मे
अच्छी कही जा सकती है. रणबीर अब परिपक्व अभिनेता लगते हैं, लेकिन कैटरिना
काफी सफल अभिनेत्री होने के बावजूद आज भी अभिनय के मामले में मार खा जाती
हैं. फिल्म का संगीत अच्छा है.
क्यों ना देखें:
फिल्म की पटकथा काफी कमजोर है और दूसरे भाग में तो फिल्म बोझिल लगने लगती है. निर्देशन भी कमजोर है.
अंत में:
यह एक मसाला
फिल्म है जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है, लेकिन इस फिल्म को
देखते समय अधिक उम्मीदें ना पालें. क्योंकि यह एक औसत फिल्म ही है.
|
| |
|