newsite.jpg
आईफोन भी वाइरस से सुरक्षित नहीं
इंटरनेट
बुधवार , , 11 नवम्बर
Image

आईफोन नामक स्मार्टफोन बनाने वाली कम्पनी एप्पल के दावों को खोखला साबित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के एक हैकर ने आईफोन के पहले वाइरस का कोड तैयार किया है.

यदि आप आईफोन पर यूट्यूब का उपयोग करते हैं तो आपका फोन इस वाइरस से ग्रसित हो सकता है. यह वाइरस एक यूट्यूब वीडियो लिंक के माध्यम से फैलता है. यदि प्रयोक्ता वीडियो की उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो यह वाइरस फोन में इंस्टाल हो जाता है.

इंस्टाल होने के बाद यह वाइरस फोन का वॉलपेपर बदल देता है, लेकिन कोई गम्भीर नुकसान नहीं पहुँचाता. नुकसान पहुँचाना इस वाइरस का उद्देश्य भी नहीं है. इस वाइरस के माध्यम से हैकर यह संदेश देना चाह रहा है कि आईफोन जैसा सुरक्षित फोन भी हैक किया जा सकता है.

बचाव के उपाय: इस तरह के वाइरस से बचने के लिए आईफोन में किसी भी अनिधिकृत अप्लिकेशन को इंस्टाल ना करें. केवल उन अप्लिकेशनों को ही इंस्टाल करें जो एप्पल द्वारा मान्य हो. इसके अलावा किसी भी संदेहास्पद लिंक पर क्लिक ना करें.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें