|
गूगल डेशबॉर्ड, अपनी “गूगल जानकारियाँ” प्रबंधित कीजिए |
|
इंटरनेट
|
|
गुरुवार , , 12 नवम्बर |
गूगल 20 से अधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाता है, जैसे कि जीमेल, पिकासा, डॉक्स, ओर्कुट आदि... इनमें से अधिकतर सेवाएँ गूगल के प्रयोक्ता इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्रयोक्ता स्वयं भूल जाते हैं कि उन्होनें किस गूगल अप्लिकेशन में क्या संग्रहित किया है और वह कितना उपयोगी है?
गूगल ने अब डेशबॉर्ड नामक सुविधा उपलब्ध कराई जिसकी मदद से प्रयोक्ता गूगल की सभी सेवाओं में संग्रहित अपने डेटा के बारे में समस्त जानकारी एक ही पन्ने पर पा सकेंगे.
इस सेवा की मदद से प्रयोक्ता जान पाएगा कि गूगल के ऊपर उसकी कितनी उपलब्धता है. और साथ ही वह अपने सभी अकाउंट एक ही स्थान पर प्रबंधित भी कर पाता है.
गूगल डेशबॉर्ड पर गूगल की सभी सेवाएँ, उन सेवाओं में संग्रहित आपके डेटा की जानकारी और उन्हें प्रबंधित करने की कड़ियाँ एक के नीचे एक प्रदर्शित की जाती है.
गूगल का दावा है कि वह पहली ऐसी कम्पनी जो इस तरह की सुविधा अपने प्रयोक्ताओं को उपलब्ध करवा रही है.
|
|