newsite.jpg
दमे का खतरा महिलाओं को अधिक
स्वास्थ्य
गुरुवार , , 12 नवम्बर
Image
 
दम का रोग किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है. परंतु छोटे बच्चों, किशोरों और बुजुर्गों में इस रोग के लक्षण अधिक दिखाई देते हैं. यह रोग पुरूषों और महिलाओं दोनों के लिए कष्टदायक सिद्ध होता है, परंतु एक नए अभ्यास से पता चला है कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाएँ इस रोग से अधिक प्रभावित होती हैं. 
 
साहलग्रेंस्का विश्वविद्यालय के अनुसार दमे से ग्रस्त महिलाएँ और पुरूष भावनात्मक, शारीरिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक रूप से अलग होते हैं. इससे उनका जीवन प्रभावित होता है.
 
दमे से ग्रस्त पुरूषों की अपेक्षा दमे से ग्रस्त महिला स्वयं की अवस्था अधिक खराब मानती है. 20 वर्ष की आयु तक के कुछ पुरूषों और महिलाओं के ऊपर किए गए सर्वे के माध्यम से पूछा गया कि दम की वजह से उनका जीवन कितना प्रभावित हो रहा है?

इस सर्वे से पता चला कि अधिकाधिक महिलाओं ने कहा कि दम की वजह से वे खेल नहीं खेल पाती, रात को ठीक से सो नहीं पाती, और उनका सामाजिक जीवन खराब हो गया है.

लेकिन एक दूसरा पहलु यह भे है कि दम के इलाज के प्रति महिलाएँ पुरूषों की अपेक्षा अधिक जागरूक और गम्भीर होती हैं.

पुरूष दम के रोग को अधिक गम्भीरता से नहीं लेते और इसके इलाज के प्रति अधिक सवेंदनशील नहीं होते.

इस शोध से जुड़े रोसिता संडबर्ग के अनुसार – यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप दवाई ले रहे हैं या नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि आप सही इलाज सही समय पर करवा रहे हैं या नहीं.

इस मामले में महिलाएँ अधिक सचेत होती हैं. 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें



हमारे साथ

इस समय 5 अतिथि ऑनलाइन है