गूगल पर खोज करते समय हमारे पास तीन विकल्प होते हैं. स्ट्रीक्ट, मोडरेट और ऑफ. इन तीनों विकल्पों में से स्ट्रीक्ट विकल्प चुनने पर हम किसी भी प्रकार की सेक्सुअल जानकारी या चित्रों की खोज नहीं कर पाते हैं.
परंतु ये विकल्प कोई भी कभी भी बदल सकता है. लेकिन अब गूगल ने
एक नई सुविधा उपलब्ध कराई है, जिसकी मदद से अभिभावक या स्कूल प्रबंधक गूगल खोज नतीजों को नियंत्रित कर सकते हैं.
इसके लिए गूगल अकाउंट में लोगिन होना होगा, फिर गूगल मुखपृष्ठ पर जाकर Setting दबाना होगा और उसके बाद
“सर्च लोक” विकल्प चुनना होगा. ऐसा करने पर गूगल खोज के पन्ने पर गूगल की रंग बिरंगी गेंदें दिखाई देगी जो इंगित करती हैं कि गूगल “सर्च लोक” चालू है. सर्च लोक हो जाने पर कोई भी व्यक्ति सेक्सुअल सामग्रियों की खोज नहीं कर पाएगा.
चुँकि आपने लोगिन करने के पश्चात लोक किया है इसलिए जबतक कोई आपके अकाउंट से लोगिन होकर लोक नहीं खोलेगा गूगल “सर्च लोक” जारी रहेगा.
इससे विद्यार्थियों और बच्चों की ओनलाइन खोज पर कुछ हद तक नियंत्रण लग सकता है.
कमियाँ:
- गूगल स्वयं स्वीकार करता है कि यह प्रोग्राम पूर्णत: सक्षम नहीं है. कभी कभी गलती होने की सम्भावना बनी रहती है.
- एक ब्राउजर में किया गया सर्च लोक अन्य ब्राउज़र में काम नहीं आता है. यानी कि यदि आपने इंटरनेट एक्सप्लोरर में गूगल ब्राउज कर सर्च लोक किया है तो फायरफोक्स में वह उपलब्ध नहीं होता. इसके लिए हर ब्राउज़र में सर्च लोक करना अनिवार्य है.
- मान लीजिए आपके पीसी में एक ही ब्राउजर है तो बच्चे मजे से किसी अन्य ब्राउजर को डाउनलोड कर उसमें मनचाही खोज कर सकते हैं.
- कूकीज़ मिटा देने से “लोक” खुल जाता है.