|
तनाव दूर करने के लिए चॉकलेट खाइए |
|
स्वास्थ्य
|
|
शुक्रवार , , 13 नवम्बर |
तनाव दूर करने का यह सबसे स्वादिष्ट उपाय हो सकता है. एक नई शोध से पता चलता है कि डार्क चॉकलेट का सेवन करने से तनाव दूर होता है.
नेस्ले रिसर्च सेंटर, स्वित्ज़रलैंड के भारतीय मूल के संशोधक सुनिल कोचर और उनके साथियों ने अपने अभ्यास में पाया कि डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटीओक्सिडेंट से दिल की बिमारियों तथा अन्य हृदय संबंधित विकारों में कमी आ सकती है. इसके अलावा चॉकलेट से भावनात्मक तनाव भी दूर होता है.
इस टीम ने अपने परीक्षण के लिए कुछ स्वयंसेवकों की मदद ली. ये स्वयंसेवक अत्यधिक तनाव से ग्रसित थे. इनको 2 सप्ताह तक प्रतिदिन 40 ग्राम डार्क चॉकलेट खाने को दी गई. 2 सप्ताह के बाद इन स्वयंसेवकों का शारीरिक परीक्षण किया गया जिससे पता चला कि उनके शरीर के स्ट्रेस हार्मोन में कमी आई थी.
जनरल ऑफ प्रोटेम रिसर्च में छपी खबर के अनुसार इस विषय पर अभी व्यापक शोध होना बाकी है.
|
|