newsite.jpg
7 अद्भूत बच्चे! [बाल दिवस विशेष]
शानदार 7
शनिवार , , 14 नवम्बर

ये वे बच्चे हैं [इनमें कुछ अब युवावस्था में हैं] जिन्होने अपनी प्रतिभा का लोहा अपनी अल्पायु में ही मनवा लिया.

 

बालमुरली अम्बाती:

balamurali.jpg

जरा गौर फरमाइए, बालमुरली अम्बाती ने न्यूयार्क विश्वविद्यालय से जब स्नातक की उपाधि प्राप्त की तब उनकी उम्र थी 13 वर्ष, 17 साल की उम्र में उन्होने माउंट सिनाई स्कूल ऑफ मेडिसीन की परीक्षा पास की और 1995 में दुनिया के सबसे युवा चिकित्सक बने. उसी वर्ष उन्हें राजा लक्ष्मी पुरस्कार मिला. 2002 में ज्योर्जिया मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापक बने.

एलिता एंड्र:
aelita.jpg

इनकी उम्र पर मत जाइए क्योंकि वे मात्र 2 वर्ष की हैं. लेकिन एलिता की चर्चा ऑस्ट्रेलिया के कलाजगत में होती रहती है. एलिता कुशल चित्रकार है और उनकी पेंटिंगें ब्रुनस्विक आर्ट गैलेरी जैसी प्रतिष्टित जगह पर लगती है.

तथागत अवतार तुलसी:
tulsi.jpg


9 सितम्बर 1987 को पटना में जन्मे तथागत तुलसी दुनिया के सबसे युवा वैज्ञानिक हैं. इन्होने 9 वर्ष की उम्र में हाईस्कूल पास किया, 10 वर्ष की उम्र में बी.एस.सी और 12 वर्ष की उम्र में एम.एस.सी. की परीक्षा पास की. अगस्त 2009 में उन्होने "Generalizations of the Quantum Search Algorithm" विषय पर पीएचडी प्राप्त की. टाइम पत्रिका के एशिआ के प्रतिभाशाली युवा विभाग में उनको भी स्थान दिया गया.


कोनेरू हम्पी:
humpy.jpg

31 मार्च 1987 को गुडीवाडा, आंध्रप्रदेश में जन्मी कोनेरू शतरंज की ग्रांडमास्टर है. 2002 से 2008 तक दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला ग्रांडमास्टर का खिताब उनके पास था. वे जब ग्रांडमास्टर बनी थी तब उनकी उम्र थी 15 वर्ष 1 महीना और 27 दिन. 

अक्रित जसवाल:
akrit-jaswal.jpg

23 अप्रैल 1993 में जन्मे अक्रित जसवाल ने जब अपनी पहली सर्जरी की थी तब उनकी उम्र थी 7 साल. जाहिर है उन्होने कोई मेडिकल परीक्षा पास नहीं की हुई थी ना ही कभी मेडिकल की पढाई ही की थी.

 

अक्रित को सर्जरी का शौख है. 6 वर्ष की उम्र से ही वह स्थानीय अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन का जायजा लेता था. उन्होनें इस विषय का गहन अध्ययन भी किया. 7 वर्ष की उम्र में उन्होने एक लड़की की अंगूली की शल्य चिकित्सा की. लड़की उनसे एक साल बड़ी थी!

 

ग्रेगरी स्मीथ:

gregory-smith.jpg

1990 में जन्मे ग्रेगरी स्मीथ 4 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित हो चुके हैं. आश्चर्य हो रहा है? यह पढिए 2 वर्ष की उम्र में उनको पढना आ गया, 10 वर्ष की उम्र में विश्वविद्यालय में दाखिला भी ले लिया और बाद में शांति और बच्चों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी!

 

ग्रेगरी स्मीथ ने इंटरनेशनल यूथ एडवोकेट्स की स्थापना की जो युवाओं के बीच शांति और आपसी बातचीत को बढावा देता है. उन्होने सयुंक्त राष्ट्र में भाषण भी दिया है.

 

क्लीयोपेट्रा स्ट्राटन:

CLEOPATRA.jpg

6 अक्टूबर 2002 को जन्मी क्लीयोपेट्रा रोमानियन गायक पावेल स्ट्राटन की बेटी है. क्लीयोपेट्रा दुनिया की सबसे युवा सफल गायिका है. 3 वर्ष की उम्र में उन्होने अपना पहला एल्बम [La vârsta de trei ani] जारी किया.

 

क्लीयोपेट्रा दुनिया की सबसे अधिक आय अर्जित करने वाली, एमटीवी पुरस्कार जीतने वाली तथा टोप टेन चार्टबस्टर में नम्बर 1 रहने वाली सबसे युवा गायिका है.


अपनी राय टिप्पणी के माध्यम से दीजिए.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें