|
ट्विटर पर प्रदर्शित अपनी छवियों को अपने आप कैसे बदलें? |
|
उपयोगी जालस्थल
|
|
सोमवार , , 16 नवम्बर |
जैसा कि आप जानते ही हैं किसी भी ट्विटर प्रोफाइल पर दो तस्वीरें हो सकती है. एक प्रयोक्ता के अवतार की और एक पार्श्वचित्र यानी बैकग्राउंड चित्र. आप इन दोनों चित्रों को बदल सकते हैं, लेकिन यदि आप ऐसा दिन-प्रतिदिन करना चाहें तो यह काफी बोरियत भरा कार्य लग सकता है.
मान लीजिए आप मॉडल हैं और अपने ट्विटर पन्ने का बैकग्राउंड अपनी नई तस्वीरों से बदलते रहना चाहती हैं, मान लीजिए आप अपने जन्मदिवस पर अपने ट्विटर पन्ने का कलेवर बदलना चाहते हैं लेकिन अगले दिन पुन: पहले वाला कलेवर रखना चाहते हैं... तो आप क्या करेंगे?
वैसे आप इस साइट की मदद ले सकते हैं. यहाँ किसी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है. बस इस साइट पर जाइए और दिए गए बटन को दबाकर ट्विटर आईडी से लोगिन करिए. इसके बाद अपनी चयनित तस्वीरों को अपलोड करिए तथा तिथि और समय निश्चित कर दीजिए. आगे का काम अपने आप हो जाएगा. आप निश्चिंत रहें!
|
|