|
7 अजीबोगरीब घटनाएँ विमान के आपातकालीन लैंडिंग की! |
|
शानदार 7
|
|
सोमवार , , 16 नवम्बर |
उड़ान भर रहे यात्री विमान को आपातकालीन स्थिति में लैंड करवाया जाता है! क्या वजह रही होगी? या तो कोई तकनीकी समस्या होगी या फिर विमान अपहृत हो गया होगा! लेकिन यदि ऐसी कोई भी बात ना निकले तो!
कॉफी ने किया कमाल
जुलाई 2009 को अमेरिका के ओरलेंडो शहर जा रहे साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान के यात्रियों ने शिकायत की कि विमान में धुँआ उठ रहा है. घभराए हुए पायलट ने विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई. सभी 136 यात्रियों को आनन फानन में विमान से उतारा गया.
बाद में पता चला कि विमान में कोई यांत्रिक खामी थी ही नहीं! वह तो कॉफी की गंध थी जिसे कुछ यात्रियों ने वायरों के जलने की गंध समझ लिया था.
मकड़ी रानी बड़ी सयानी
अक्टूबर 2009. लंडन जा रहे ब्रिटिश एयरवेज के विमान के एक यात्री ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया. उसने अलार्म बजाया और कहा कि एक मकड़ी उसके पैरों पर चल रही है. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विमान को वापस हवाई अड्डे पर उतारा गया और मकड़ी को पकड़ा गया. मकड़ी सम्भवत: कार्गो सामान से आ गई होगी.
पकडो चीड़िया को
अक्टूबर 2009. दक्षिण कोरिया के एक हवाई अड्डे पर कोरियन एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने को तैयार था कि अचानक एक चीड़िया खुले दरवाजे में से अंदर घुस आई. केबिन क्रु को उसे बाहर निकालने में 3 घंटे लग गए. और तब तक यात्री इंतजार ही करते रहे.
साँप साँप
अप्रेल 2009. मेलबोर्न जा रहे क्वांटस एयरवेज हवाईजहाज के कार्गो होल्ड में रखे एक पिंजरे में से 4 अजगर गायब हो गए. जाहिर है हड़कम्प मचना ही था. चारों अजगरों की खोज शुरू हुई लेकिन वे कहीं नहीं मिले. इस बीच विमान हवाई अड्डे पर ही खड़ा रहा और उसके दो फ्लाइट रद्द हो गई. आखिरकार जहाज को सर्विसिंग में भेजना पड़ा.
मशरूम और एसी
अगस्त 2008. डबलिन जा रही रयान एयर के जहाज ने उड़ान भरी ही थी. अचानक एक यात्री अपना गला पकड़ कर औंधा हो गया. उसका दम घूटने लगा. बाकी यात्रियों ने भी बैचेनी महसूस की. जहाज को आपातकालीन स्थिति में उतारा गया. बाद में पता चला कि उस यात्री ने मशरूम का एक कैन ओवरहैड बिन में रखा था. वहाँ से मशरूम का पेस्ट लीक होकर जहाज के एयरकंडिशनर में चला गया और हवा मे घुल गया. उसकी गंध ने बैचेनी फैला दी.
चाकू कहाँ से आया
अप्रैल 2008. ढाका जा रहे बिमान बांग्लादेश के यात्रियों ने शिकायत की कि एक यात्री के पास चाकू है. केबिन क्रु ने देखा की वह यात्री चाकू की मदद से सलाद काट रहा है. पायलट ने घभरा कर विमान को बैंकोक हवाईअड्डे पर उतारा. तब तक थाई वायु सेना के विमान भी आ गए. बाद में यात्री को छोड़ दिया गया. उसने स्पष्ट किया कि उसे पता ही नहीं था कि चाकू नहीं ले जा सकते. उसका कोई घातक इरादा नहीं था. इसके बाद विमान ने उड़ान भरी. लेकिन उस यात्री को अलग विमान में ले जाया गया.
दबाव कहाँ गया?
जुलाई 2009. बाल्टिमोर जा रहे साउथ वैस्ट एयरलाइंस के विमान में अचानक दबाव की कमी महसूस की गई. विमान डावाँडोल होने लगा. यात्रियों को ऑक्सिजन मास्क पहनाया गया. पता चला कि विमान के ऊपर फुटबॉल जितना छेद हो गया है! पायलट ने जोखिम उठाकर विमान को चार्ल्सेटन हवाई अड्डे पर उतारा. किसी की जान नहीं गई.
|
|