newsite.jpg
सदी के अंत तक पृथ्वी हो जाएगी "अत्यधिक" गर्म
पर्यावरण
गुरुवार , , 19 नवम्बर
Image
 
कॉपनहैगन में होने वाले विश्व पर्यावरण सम्मेलन हमारे लिए आखिरी मौका है. इस सम्मेलन में यदि हम पृथ्वी के वातावरण को औद्योगिकीकरण से पहले वाले दौर जैसा बनाने के लिए व्यवस्थित योजना बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो ठीक है, अन्यथा पृथ्वी के गर्म होते रहने का सिलसिला जारी रहेगा और सदी के अंत तक पृथ्वी 6 डिग्री अधिक गर्म हो जाएगी.

यह कहना है शीर्ष वैज्ञानिक कोराइन ली का. उनका मत है कि दुनिया में मानव सर्जित कार्बन डायऑक्साइड की मात्रा लगातार बढ रही है और इससे पृथ्वी के वातावरण का संतुलन बिगड़ रहा है. दुनिया में औद्योगिकीकरण, यातायत और अन्य वजहों से हानिकारक वायुओं का उत्सर्जन बढ रहा है. लेकिन उससे भी चिंताजनक बात यह है कि इन वायुओं को सोख लेने की पृथ्वी की प्राकृतिक क्षमता अब जवाब दे रही है.

एक अभ्यास के अनुसार सन 2000 से लेकर 2008 तक दुनिया में पेट्रोल और अन्य इंधनों की वजह से हुए कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में 29% की वृद्धि हुई है. यदि 1990 से लेकर 2008 के दौर की बात करें तो यह दर 41% है. अब तक होता यह था कि पृथ्वी की प्राकृतिक क्षमता हानिकारक वायुओं को सोख कर वातावरण पर उसके प्रभाव को कम कर देती थी.

लेकिन अब वैज्ञानिकों ने पहली बार यह पता लगाया है कि अब पृथ्वी मानव सर्जित हानिकारक वायुओं को सोख पाने में नाकाम हो रही है. पहले की तुलना में काफी अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक वायुएँ पृथ्वी के वातावरण के भीतर रह जा रही हैं और इससे गर्मी बढ रही है.

और यह हमारे लिए शुभ संदेश तो कतई नही है. 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें