|
वैज्ञानिकों ने बनाया 'हरा' प्लास्टिक |
|
पर्यावरण
|
|
शुक्रवार , , 27 नवम्बर |
|
| |
प्लास्टिक की थैलियों के द्वारा फैलने वाले प्रदुषण
से हम सभी वाकिफ हैं. प्लास्टिक की थैलियाँ ना केवल पृथ्वी को प्रदुषित करती हैं बल्कि
वे टोक्सिक भी होती है और इंसान के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक होती है.
लेकिन अब वैज्ञानिकों ने खतरनाक टोक्सिक थैलियों
का विकल्प खोज लिया है. दक्षिण कोरिया की केएआईएसटी विश्वविद्यालय और एलजी कैम. ने
मिलकर एक नए तरीके से पोलिलेक्टिक एसीड या पीएलए विकसित किया है. पीएलए बायो आधारित
पोलिमर होता है जो बार बार इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्लास्टिक के निर्माण का एक महत्वपूर्ण
भाग है.
इस प्रोजेक्ट के प्रमुख सांग यप ली के अनुसार - पोलिएस्टर तथा अन्य पोलिमर असंशोधित जैविक तेल में से बनाए जाते हैं और वे स्वास्थ्य
और वातावरण दोनों के लिए खतरनाक होते हैं. इस तरह के प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर
पीएलए एक अच्छा माध्यम है.
पीएलए शुरू से ही जैविक पेट्रोलियम आधारित प्लास्टिक
का अच्छा विकल्प माना जाता था लेकिन इसका उत्पादन खर्च काफी अधिक बैठता था इसलिए वाणिज्यिक
रूप में यह कारगर साबित नहीं होता था. लेकिन अब ली और उनकी टीम ने एक नई बायो आधारित
तकनीक विकसित की है जिससे इस पोलिमर के उत्पादन का खर्च काफी कम हो जाएगा.
ली को उम्मीद है कि वर्तमान प्लास्टिक का स्थान
एक दिन नया 'हरा" प्लास्टिक ले लेगा.
|
|