|
मजे से और आसानी से बनाइए एनीमेशन कहानी |
|
उपयोगी जालस्थल
|
|
बुधवार , , 02 दिसम्बर |
क्या आपके दिमाग में कोई कार्टून चरित्र या कोई कहानी घूम रही है. तो अब आप अपनी कल्पना को हकीकत में बदल सकते हैं.
आप आसानी से एनीमेटेड कहानी तैयार कर सकते हैं और उसे अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं, और इसके लिए आपको एनीमेशन की तकनीकें सीखने की भी आवश्यकता नहीं है.
यह साइट आपका काम आसान कर देगी. इस साइट पर आप एनीमेटेड कहानी तैयार कर सकते हैं. यहाँ कई सारे पार्श्वचित्र और अवतार पहले से ही बनाकर दिए जाते हैं. इनमें से कुछ अवतारों को आप सम्पादित कर पाते हैं.
इसके बाद नीचे दी गई टाइमलाइन की मदद से आप अपने अवतार के हावभाव बदल सकते हैं, उसे चला सकते हैं, बुलवा सकते हैं और एक कहानी तैयार कर सकते हैं.
एनीमेशन बनाना मुफ्त है, लेकिन यदि आप अपने एनीमेशन को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको पंजीकरण करना होगा.
|
|