|
जीमेल में अपनी पसंद की "लेखन स्टाइल" कैसे चुनें? |
|
इंटरनेट
|
|
बुधवार , , 02 दिसम्बर |
वह दिन बीत गए जब ईमेल मात्र सामान्य लेखन पद्धति से लिखे जाते थे और सादे अक्षरों में भेजे जाते थे. अब HTML ईमेल के आ जाने से हम हमारे ईमेल को भी व्यवस्थित सजा कर भेज सकते हैं.
लेकिन दिक्कत यह होती है कि जब भी हम कोई नया ईमेल लिखना शुरू करते हैं, उसकी स्टाइल डिफाल्ट हो जाती है, यानी कि सादी.
तो अगर आपको गहरे नीले रंग के अक्षर पसंद हैं और आप हमेशा अपनी ईमेल इसी रंग के फोंट में लिखना चाहते हैं तो क्या करेंगे? यदि आप जीमेल प्रयोक्ता हैं तो अब आप एक लैब फीचर का उपयोग कर सकते हैं.
जीमेल ने अपने लैब में "default text styling" विकल्प जोड़ा है. इस सुविधा का उपयोग कर आप अपनी पसंद की स्टाइल सेट कर सकते हैं. इसके बाद जब भी आप नया ईमेल लिखेंगे आपको अपनी स्टाइल स्वत: ही मिल जाएगी.
आजमा कर देखिए.
|
|