|
सेक्स से इंकार, शीर्ष कारण जो हैं जिम्मेदार |
|
अंतरंग
|
|
गुरुवार , , 03 दिसम्बर |
सेक्स के लिए तो कोई भी अन्य कार्य छोड़ा जा सकता है! सामान्य बातचीत में इस तरह की बातें की जाती होंगी लेकिन सच यह है कि अधिकाधिक लोग अब सेक्स को उतना महत्व नहीं दे रहे.
अमेरिका में करवाए गए एक सर्वे से पता चला कि करीब 80% सेक्स के प्रति एक्टिव लोगों ने पिछले वर्ष किसी ना किसी वजह से सेक्स के लिए इंकार किया था. सेक्स के प्रति अनिच्छा जाहिर करने के कई कारण सामने आए हैं और इनमें सबसे प्रमुख कारण है थकान और नींद. 53% लोग थकान की वजह से सेक्स में रूची नहीं लेते. इसके बाद सबसे प्रचलित कारण है अस्वस्थता. 49% लोग बिमारी की वजह से सेक्स के प्रति अनिच्छा जाहिर करते हैं.
40% लोग मूड ना होने की वजह से, 30% लोग अपने बच्चों की मौजूदगी की वजह से, 29% लोग काम के बोझ की वजह से और 19% लोग मनोरंजन के अन्य साधनों की उपलब्धता की वजह से सेक्स से इंकार कर देते हैं.
इस सर्वे से यह भी पता चला कि 60% पुरूष दिन में कम से कम 1 बार सेक्स के बारे में जरूर सोचते हैं, लेकिन मात्र 19% महिलाएँ ही ऐसा करती हैं. सेक्स में लिप्त ना होने की यह भी एक वजह है.
|
|