| जल्दी ही शादी करूंगा - सलमान |
| बॉलिवुड बातें | |
| शुक्रवार , , 04 दिसम्बर | |
|
बॉलीवुड के ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ सलमान खान के मज़ाकिया लहजे में कहे गए शब्दों पर भरोसा करें तो वह ‘बहुत जल्द’ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह बात उन्होंने अपनी जन्मभूमि इंदौर में बुधवार को कही, जहां वह पहली बार एक चुनावी रोड शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे लेकिन शादी के बरसों पुराने सवाल ने यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा. सलमान से जब एक पत्रकार ने यह पूछा कि वह अपने उन प्रशंसकों की मुराद कब पूरी करने जा रहे हैं जो उन्हें शादी के बंधन में बंधा देखना चाहते हैं तो 43 वर्षीय सलमान ने मज़ाकिया लहज़े में मुस्कुराते हुए कहा, ‘बहुत जल्द’. शादी से ही जुड़े एक और सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि 'दिक्कत तो यही है कि मेरे जज्बात कभी खत्म नहीं होते’. वह नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी के समर्थन में वोट मांगने यहां पहुंचे थे.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|