newsite.jpg
गूगल की दो नई सुविधाएँ
इंटरनेट
शनिवार , , 05 दिसम्बर
Image

गूगल ने अपने सर्च पन्ने पर दो नई सुविधाएँ जोड़ी है. इनमें से पहली सुविधा है "सादा गूगल"!

वैसे गूगल का मुखपृष्ठ तो पहले से ही काफी साफ सुथरा है लेकिन लगता है गूगल के इंजीनियर इससे भी संतुष्ट नहीं है. इसलिए अब गूगल के मूल पन्ने [Google.com] खोलने पर आपको मात्र गूगल का लोगो और सर्च बार दिखेगी. अन्य विकल्प जैसे कि कड़ियाँ आदि धीरे धीरे बाद में प्रदर्शित होगी.

इससे क्या लाभ होगा?
कुछ खास नहीं. बस गूगल कुछ ना कुछ नया परोस कर अपने प्रयोक्ताओं को बांधे रखना चाहता है.

दूसरी सुविधा "ट्रांसलेट सर्च"

गूगल की अनुवाद सुविधा पहले से काफी परिष्कृत हो चुकी है और कफी उपयोगी भी है. गूगल ने अब अपनी इस लोकप्रिय सुविधा को अपने मूल सर्च पन्ने पर भी जोड़ दिया है.

इस सुविधा की मदद से आप किसी एक विषय पर अपनी भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में भी खोज कर पाएंगे. इसके लिए "Show Options" दबाकर "Translated search" विकल्प चुनें.

उदाहरण:

मान लीजिए आप खोज रहे हैं "Hindi Literature". तो गूगल आपको अमूमन अंग्रेजी साइटों के नतीजे दिखाएगा. लेकिन यह विकल्प चालू रखने पर वह अन्य भाषाओं, विशेष रूप से हिन्दी में भी खोज करेगा और उसके नतीजे भी दिखाएगा. साथ ही वह हिन्दी में से अंग्रेजी में अनुवाद भी कर देगा.

यह सुविधा तब काफी काम आ सकती है जब आप विदेश में हों और स्थानीय भाषा में खोज करना चाहते हों. इस सुविधा की मदद से एक साथ 5 भाषाओं में खोज की जा सकती है और कुल 51 भाषाएँ चुनाव के लिए मिलती है.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें