|
अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाना ज़रूरी: कंगना |
|
बॉलिवुड बातें
|
|
शनिवार , , 05 दिसम्बर |
|
..
|
अभिनेत्री कंगना राणावत ने अपनी कई फ़िल्मों में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो अपने सम्मान और हक़ के लिए लड़ती नज़र आती है. कंगना का कहना है कि महिलाओं के प्रति होने वाले असम्मान और अत्याचार के खिल़ाफ़ आवाज़ उठाना ज़रुरी है. ये बात उन्होंने नए धारावाहिक प्रतिज्ञा के लॉन्च पर दिल्ली में गुरुवार को कही.
समाज में महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं और इन दिक्कतों से जूझती एक आम लड़की की ख़ास कहानी को दर्शाते नए धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ का प्रसारण सात दिसंबर से शुरु हो रहा है.
|
|