| हैदराबाद पर फैसला सर्वसम्मति से - पिल्लई |
| देश दर्पण | |
| शनिवार , , 12 दिसम्बर | |
|
भारत के गृह सचिव जी.के. पिल्लई ने तेलंगाना को लेकर दिया गया अपना बयान वापस ले लिया है. जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में कल उन्होंने कहा था कि इसमें कोई शक नहीं कि बातचीत से ही तेलंगाना मसले का हल निकाला जा सकता है. जहाँ तक हैदराबाद की बात है तो अगर तेलंगाना बनता है तो उसकी राजधानी हैदराबाद ही होगी. उनके इस बयान के बाद इसके बाद हैदराबाद को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था. लेकिन अब गृह सचिव ने कहा है कि तेलंगाना की राजधानी का फ़ैसला सर्वसम्मति से किया जाएगा. केंद्र सरकार ने तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया शुरु करने की घोषणा तो कर दी है लेकिन हैदराबाद किसके पास जाएगा इसे लेकर अभी से टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ग़ैर तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेसी सांसदों को आश्वासन दिया है कि अलग राज्य के गठन के सिलसिले में कोई भी क़दम जल्दबाज़ी में नहीं उठाया जाएगा. ग़ौरतलब है कि तेलंगाना के विरोध में विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. तेलंगाना के विरोध में शुक्रवार को 23 अन्य विधायकों ने भी अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष किरनकुमार रेड्डी को सौंप दिया है.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|