| वंस अपॉन ए टाइम से बदलेगी इमरान हाशमी की छवि |
| बॉलिवुड बातें | |
| शनिवार , , 12 दिसम्बर | |
|
अभिनेता इमरान हाशमी को लगता है कि उनकी आने वाली फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम
इन मुंबई' से उनकी सीरियल किसर की छवि बदल जायेगी. इस फिल्म में वह सिक्स
पैक एब्स
में अंडरवर्ल्ड डॉन को चुनौती देते दिखायी देंगे. निर्देशक मिलन लुथरिया
कहते हैं कि उन्होंने जानबूझ कर इमरान को चुना. लुथरिया ने कहा कि इमरान
ने हमेशा एक हारने वाले व्यक्ति और
विद्रोही का चरित्र निभाया है. वह् उनकी सीरियल किसर की छवि को तोड़ना और
फिल्म में नए रूप में दिखाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि एक ऐसे
युवा अभिनेता को खोजना बहुत मुश्किल था जो अजय देवगन के विपरीत खड़ा हो
सके. यह फिल्म 70 के दशक के मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है और इमरान
हाशमी का किरदार अजय देवगन द्वारा निभाए गए अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार को
चुनौती देगा. मर्डर, कलयुग, जन्नत और राज-द मिस्ट्री कन्टिन्यूस जैसी फिल्मों में
काम कर चुके अभिनेता ने इस फिल्म के लिए शरीर मजबूत बनाने के लिए लगातार
प्रशिक्षण और विशेष डाइट ली थी.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|