| करीना ने थामा सलमान का हाथ |
| बॉलिवुड बातें | |
| शनिवार , , 12 दिसम्बर | |
|
फिल्म की असफलता का असर बालीवुड के रिश्तों पर भी पड़ता है. अब सैफ और करीना की ही बात लीजिए. काफी समय से फिल्म और विज्ञापन में साथ-साथ नजर आने वाली यह जोड़ी कुर्बान की असफलता के बाद एक-दूसरे से दूरी बनाने लगी है।. सैफ जहां अपनी नई फिल्म में करीना के बजाय किसी और को हीरोइन लेना चाहते हैं, वहीं करीना ने सलमान खान का हाथ थाम लिया है. करीना अब सलमान खान की संगिनी के रूप में नजर आएंगी, लेकिन असल जिंदगी में नहीं बल्कि एक विज्ञापन में. दरअसल ज्वैलरी के एक विज्ञापन में नायक (सलमान खान) अपने प्रेम का इजहार करने के लिए नायिका (करीना) को हीरे की अंगूठी उपहार में देता है. जिसे करीना कातिल अदा के साथ स्वीकार करती हैं. करीना के इस क़दम से सैफ बिल्कुल नाराज नहीं है. वे तो खुश हैं कि लगातार असफल फिल्मों के बाद भी उनकी प्रेमिका की विज्ञापन जगत में मांग बनी हुई है.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|