newsite.jpg
बिग बॉस से क्लॉडिया की विदाई
टेलीविज़न
शनिवार , , 12 दिसम्बर
मनोरंजन चैनल कलर्स पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो ‘बिग बॉस-3’ अब बेहद रोमांचक और दिलचस्‍प मोड़ पर पहुंच गया है. यह शुक्रवार यानी 11 दिसंबर 2009  बिग बॉस के घर में सबसे खास दिन था क्‍योंकि इस बार दंडस्वरूप घर के सभी सदस्य नॉमिनेटेड थे. अतिथि के  रूप में रह रहे कमाल खान की विदाई गुरुवार को ही चुकी थी. हर बार की तरह देश का आदेश सुनाने के लिए बिग बी हाजिर थे. उन्‍होंने देश का आदेश सुनाया, जिसके हिसाब क्‍लॉडिया बेघर हो गईं. क्‍लॉडिया ने जाते-जाते मिले हैंड ग्रेनेड से अपने ‘दोस्‍त’ प्रवेश को कम से कम अगले सप्‍ताह तक बाहर जाने से बचा लिया.

क्‍लॉडिया के जाने बाद बाकी लोगों ने अभी थोड़ी राहत की सांस ली ही थी कि बिग बॉस ने एक और धमाका कर लोगों को चौंका दिया. अमिताभ बच्‍चन ने बाकी सदस्‍यों से पूछा कि वे किस सदस्‍य को घर से बाहर करना चाहते हैं? विंदु  के हिस्से में सबसे अधिक वोट आये और विंदु भी घर से बाहर हो गये. लेकिन असली धमाका तब हुआ जब अमिताभ ने विंदु को बताया कि वे घर में वापस जा रहे हैं, लेकिन बिग बॉस के अगले आदेश तक उन्‍हें सबसे अलग खुफिया कमरे में रहना होगा और इसका पता बाकी घरवालों को नहीं चलेगा. विंदु सबकी बातचीत सुन पाएंगे, सब पर नजर रख पाएंगे, लेकिन उनको घरवाले न तो देख पाएंगे, न ही उनकी आवाज सुन पाएंगे. यानी विंदु बेघर होने के बाद दस मिनट से भी कम समय के अंदर फिर से घर में पहुंच गए.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें