इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर एक शख्स ने हमला कर दिया.
बर्लुस्कोनी मिलान में एक रैली के बाद लोगों से मिल रहे थे , तभी उन पर यह
हमला हुआ. हमले में प्रधानमंत्री की नाक की हड्डी टूट गयी. घायल
प्रधानमंत्री को उनके सहयोगियों और पुलिस ने उठाकर कार में बिठाया. उन्हें
मिलान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस
ने पूर्व में कहा था कि हमलावर ने किसी मूर्ति जैसी चीज़ से उनके चेहरे पर
नजदीक से वार किया था लेकिन बाद में बताया गया कि संभव है कि नजदीक से
प्रधानमंत्री को कोई वस्तु फेंककर मारी गई हो. एक स्थानीय समाचार एजेंसी
ने बताया है कि प्रधानमंत्री पर हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर
लिया गया है. कथित हमलावर का नाम मसिमो तार्ताग्लिया है और वह पिछले 10
साल से मनोरोगी है.



