|
प्रागऐतेहासिक मगरमच्छ के अवशेष मिले |
|
पर्यावरण
|
|
रविवार , , 30 मार्च |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| इस जाति के मगरमच्छ को अब सी वोरियर्स यानि कि समूद्री लडाकु नाम दिया गया है, |
|
|
ब्राज़िल मे प्रागऐतेहासिक मगरमच्छ के अवशेष मिले हैं. यह अवशेष करीब 6 करोड वर्ष पुराने हैं और माना जाता है कि डायनोसोर युग मे भी इस जाति के मगरमच्छ पाये जाते थे, और सबसे हैरानी की बात यह है कि 6 करोड वर्ष पहले जिस विनाशकारी घटना से समस्त डायनोसोर जाति नष्ट हो गई थी उस घटना से इस जाति के मगरमच्छ बच गए थे.
इस जाति के मगरमच्छ को अब सी वोरियर्स यानि कि समूद्री लडाकु नाम दिया गया है, क्योंकि इस जाति के मगरमच्छों ने पृथ्वि के इतिहास की एक सर्वाधिक विनाशकारी घटना से खुद को बचा लिया था.
इन मगरमच्छों के अवशेष ब्राजिल के मिना पोटी इलाके मे मिले हैं और वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह जाति ना केवल ब्राजिल बल्कि समस्त दक्षिण अमरीकी प्रदेश तथा विश्व के अन्य स्थानों पर भी पाई जाती होगी.
|
|